अपराध

कटनी- बिना वैध परमिट क्रूरतापूर्वक 354 पशुओं का परिवहन करते हुए 7 आरापी गिरफ्तार

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कटनी- बिना वैध परमिट क्रूरतापूर्वक 354 पशुओं का परिवहन करते हुए 7 आरापी गिरफ्तार

थाना माधव नगर की चौकी निवार पुलिस ने बिना वैध परमिट क्रूरतापूर्वक 354 पशुओं का परिवहन करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई ट्रक MP17HH3130 जब्त किया गया। वाहन से 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ तथा 40 बकरी-बकरे बरामद किए गए। पशुओं को अत्यधिक संख्या में वाहन में भरकर कटनी से जबलपुर ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने पशु परिवहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज एवं वैध परमिट नहीं पाए। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।