कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को पढ़ाने कई दिन भूखी रही मां, स्ट्रगल पर भारी पड़ गया 15 लाख का लालच

Neha Pachisia : कटनी में पावर के दम पर 82 लाख की जमीन 18 लाख में हथियाने की डील मेंं फंसीं सीएसपी नेहा पच्चीसिया सीएम मोहन यादव के निर्देश पर निलंबित हो चुकी हैं। उनका दफ़्तर भी सील कर दिया गया है। मामले में तीन आरोपियों पर हत्या के आरोपियों से सांठगांठ पर एफआइआर पहले ही हो चुकी है।
नेहा पच्चीसिया पर कटनी में CSP के तौर पर एक केस की जांच अधिकारी रहते हुए हत्या के आरोपी व्यक्ति के परिवार से 15 लाख रुपए मांगने का आरोप है। वे जिस गांव में रहती थीं वहां अच्छा स्कूल तक नहीं था। नेहा पच्चीसिया को अच्छे स्कूल में पढ़ाने के लिए उनकी मां ने कई दिन खाना नहीं खाया था।
हालांकि सारे स्ट्रगल पर लालच भारी पड़ गया।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal