राज्य

कटनी- ई.व्‍ही.एम. एवं व्‍हीव्‍हीपैट के जिला स्‍तरीय वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण 31 अगस्त को

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ई.व्‍ही.एम. एवं व्‍हीव्‍हीपैट के जिला स्‍तरीय वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण (बंद वेयरहाउस) 31 अगस्त को शाम 5 बजे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया जायेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह (ग्रामीण) एवं एडवोकेट अमित शुक्‍ला (शहर), बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डी सी राम और आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर को निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।