खेल

कटनी जिले के तेवरी ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर महिला सम्मेलन आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कटनी जिले के तेवरी ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर महिला सम्मेलन आयोजित

कटनी के तेवरी में अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर सम्मेलन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं, बालिकाएं और जनप्रतिनिधि सम्मानित

कटनी जिले के तेवरी ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, समाज सेवा और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ सरपंच और पंचों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर सिमरनप्रीत कौर ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं कृषि, स्व-सहायता समूहों और पंचायती राज व्यवस्था में नेतृत्व कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि सहयोगी के रूप में देखने की सोच समाज में विकसित होनी चाहिए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

---------- बाइट सम्मानित महिलाएं बाइट हर सिमरन प्रीत कौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी

-----

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।