कटनी पहुंची सेवा यात्रा, मुहास में ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना और स्वच्छता अभियान, किसान संवाद में योजनाओं की दी जानकारी
स्वच्छता मित्र सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हुए शामिल
कटनी, सितंबर 30: सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़नगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा मंगलवार को कटनी जिले के रीठी विकासखंड के ग्राम मुहास पहुंची। यहां सेवा यात्रियों का ग्रामीणों ने पुष्पहार पहनाकर और पुष्पवृष्टि कर आत्मीय स्वागत किया। मुहास पहुंचने पर सेवा यात्रियों ने प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इसके बाद मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। सेवा यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आमजन तक पहुंचाई जा रही है। सेवा यात्री जनपद पंचायत रीठी कार्यालय में आयोजित किसान संवाद रैली में भी शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर शासन की किसान हितैषी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। इसके अलावा सेवा यात्री नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, घंटाघर में आयोजित नुक्कड़ नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी उन्होंने अवलोकन किया।
----
बाइट-1: डॉलर जी, सेवा यात्रा प्रमुख, बड़नगर, गुजरात
बाइट-2, 3, 4: सेवा यात्री