देश

कटनी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कटनी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर

गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी और रक्त जांच

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की पहचान कर उपचार व परामर्श, जांच के बाद पोषण किट का वितरण

कटनी, सितंबर 27: जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, विशेषकर हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को समय पर जांच, उपचार और सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराना है।

आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं को शिविर के लिए प्रेरित कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल तक पहुंचा रही हैं। शिविर में गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी और विभिन्न रक्त जांचें निःशुल्क की जा रही हैं। डॉक्टरों की विशेष टीम जांच के बाद जटिलता पाए जाने पर उपचार और परामर्श उपलब्ध करा रही है।

अभियान के तहत हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समय पर पहचान कर उपचार शुरू किया जाता है। जांच के बाद महिलाओं को पोषण किट भी वितरित की गई।

-----------------

बाइट - डॉ यशवंत वर्मा , सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय, कटनी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।