कटनी की पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया फरार, पकड़ने के लिए पीछे लगी पुलिस

Neha Pacchisia : कटनी की पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया फरार हो गई हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद सीएम मोहन यादव के निर्देश पर नेहा पच्चीसिया को निलंबित कर दिया गया था। गुरुवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही उनका कोई अता पता नहीं है।
कटनी में विवादित जमीन सौदे मामले के दो अन्य आरोपी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal