कथक की सुरमयी प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुए करियर कॉलेज के विद्यार्थी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। स्पिक मैके के तत्वावधान में करियर कॉलेज परिसर में भारतीय शास्त्रीय कला और संस्कृति से रूबरू कराने वाला भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयपुर घराने के प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की प्रभावशाली प्रस्तुति ने विद्यार्थियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राजेंद्र गंगानी ने शिव स्तुति की प्रस्तुति से की। उनकी भावपूर्ण और ओजस्वी प्रस्तुति से पूरा सभागार भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इसके बाद उन्होंने ‘श्री रामचंद्र कृपालु भजमन...’ भजन पर कथक की भावाभिव्यक्ति प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
प्रस्तुति के दौरान पंडित गंगानी ने 16 मात्रा के ताल-चक्रों और लगातार 21 चक्रों में तेज फिरकियों का अद्भुत प्रदर्शन किया। लय, ताल, भाव और पद संचालन के बेहतरीन संयोजन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कार्यक्रम के समापन पर ग्रुप डायरेक्टर प्रो. प्रदीप जैन और करियर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. चरणजीत कौर ने पंडित राजेंद्र गंगानी एवं उनके साथ आए कलाकारों का सम्मान कर अभिनंदन किया।
उन्होंने स्पिक मैके के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य जैसी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में भोपाल चैप्टर स्पिक मैके की प्रमुख स्मिता राजीव भी उपस्थित रहीं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुर में करियर कॉलेज के परिसर में स्पिक मैके द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंडित राजेंद्र गंगानी ने कथक की प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम भारतीय शास्त्रीय कला को विद्यार्थियों तक पहुँचाने का प्रयास है। इस खबर का महत्व इस तथ्य में है कि शैक्षणिक संस्थान में परंपरागत नृत्य का समावेश करके युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इससे विद्यार्थियों के सांस्कृतिक दृष्टिकोण में विस्तार होगा और उन्हें कला के प्रति सम्मान बढ़ेगा। समाज में सांस्कृतिक विरासत की महत्ता का पुनरुद्धार संभव