कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ में सात स्थानों पर ईडी की छापेमारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 1 सितंबर 2026 भिलाई की विश्व बैंक कॉलोनी में आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सचिव रहे के.के. चंद्रवंशी के आवास पर दबिश दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी सुबह करीब छह बजे तीन वाहनों से उनके आवास पहुंचे। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद है।
पुलिसकर्मियों को मकान के बाहर तैनात किया गया है। ईडी की टीम आवास के अंदर संबंधित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालांकि, ईडी की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।