राजनीति

कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के निर्देश

24 अक्तूबर 2026, देहरादून: चकराता से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर बात की और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने एसएसपी को प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह द्वारा बालक राम, उनके परिवार और उनकी बेटियों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने तथा धमकी देने के आरोप सामने आए हैं।

संलग्न- मुख्यमंत्री की बातचीत का वीडियो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।