राज्य

कटनी जिला कलेक्टर आशीष तिवारी के प्रयासों से जिले को डीएपी की एक हजार 450 मीट्रिक टन की रैक हुई प्राप्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कटनी जिला कलेक्टर आशीष तिवारी के प्रयासों से जिले को डीएपी की एक हजार 450 मीट्रिक टन की रैक हुई प्राप्त

कटननी में रवि सीजन की फसलों के बोनी के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और सार्थक प्रयासों की वजह से जिले को डीएपी और यूरिया की एक रैक झुकेही रैक पॉइंट पर आ गई है , जिले को 1450 मीट्रिक टन डीएपी खाद मिली है जिला विपणन अधिकारी आनंद नारायण पाण्‍डेय ने बताया कि स्लीमनाबाद, बरही और बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र को 200-200 मीट्रिक टन डीएपी, कटनी डबल लॉक केंद्र को 150 मीट्रिक टन व मझंगवा बड़वारा डबल लॉक केंद्र को 100 मीट्रिक टन डीएपी खाद आवंटित की जाएगी।

वहीं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटनी को 300 मीट्रिक टन तथा एमपी एग्रो कटनी को 60 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित की जाएगी।इसी प्रकार सीएमएस कटनी को 60 मीट्रिक टन, जबकि सीएमएस उमरियापान-ढीमरखेड़ा, रीठी, बड़वारा, बाकल, स्‍लीमनाबाद और सीएमएस ढीमरखेड़ा को 30-30 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित की गई है।

कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों का उपयोग करें। आवश्यकता से अधिक खाद का प्रयोग करने से कृषि लागत बढ़ने के साथ-साथ भूमि की उर्वरक क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

ई-विकास 2.0 के तहत किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल पर वाट्सएप बॉट के माध्यम से टोकन जनरेट करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। किसान वाट्सएप पर “हेल्प” या “मदद” लिखकर टोकन, रिटेलर, उर्वरक, उठाव की तिथि और टोकन की वैधता सहित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके माध्यम से किसान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उर्वरक का क्रय कर सकेंगे।

Byte- 1- प्रतिभा गौर

उपसंचालक कृषि कटनी

Byte- 2 आनंद नारायण पाण्‍डेय जिला विपणन अधिकारी कटनी

Byte- 3, 4 किसान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।