कौड़ी का थे तवा-पैन और कढाई, पर ढक्कन में छिपा था असली राज, जिसके हाथ आता बन जाता करोड़पति

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने 523 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद किया है. यात्री रियाद से मुंबई होते हुए दिल्ली पहुंचा था. प्रोफाइलिंग के आधार पर उसे टर्मिनल-1 पर रोका गया.
चेक-इन बैगेज की एक्स-रे जांच के दौरान अधिकारियों को संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं. बैग की जांच करने पर कुकवेयर के ढक्कन में सोना छिपाकर लाने का खुलासा हुआ. कस्टम्स ने जांच के दौरान 24 कैरेट सोने के 15 कट पीस बरामद किए गए, जिनका कुल नेट वजन 523 ग्राम था. यात्री के खिलाफ कस्टम्स ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
📡 स्रोत: News18 Hindi