मनोरंजन

कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी दुल्हनियां?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी दुल्हनियां?

कौन हैं अर्जुन रामपाल की दूसरी दुल्हनियां? अर्जुन रामपाल ने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से शादी कर ली है. इस जोड़े ने नॉर्थ गोवा जिले के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने पीटीआई को बताया कि शादी राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर की गई. गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स साउथ अफ्रीका की नागरिक हैं. वो एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं.

इससे पहले अर्जुन रामपाल की शादी सुपरमॉडल और बिजनेसवुमन मेहर जेसिया से हुई थी. 2018 में इन दोनों का तलाक हो गया था. अर्जुन रामपाल की 2 बेटियां माहिका और मायरा हैं. इसके अलावा, अर्जुन रामपाल के 2 बेटे हैं, जिनका नाम एरिक और एरिव है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।