खेल

कौन करेगा ओपनिंग? क्या ईशान किशन चोटिल? श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कौन करेगा ओपनिंग? क्या ईशान किशन चोटिल? श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच रविवार, 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत के लिए ओपनिंग कौन करेगा?

यह सबसे बड़ा सवाल है.

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन, विकल्प तीन हैं, लेकिन मौका दो को ही मिलना है.

अब कौन जोड़ी क्या होगी, इस सवाल पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया कि संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा, तीनों ही ओपनिंग के विकल्प हैं.

श्रेयस अय्यर के मुताबिक फैसला आसान नहीं होने वाला है.

ये एक टाइट कॉल होगी, लेकिन टीम मैनेजमेंट आखिरकार जिस खिलाड़ी के साथ जाएगा, उससे टीम को फायदा ही होगा.

ओपनिंग जोड़ी पर क्या बोले कप्तान अय्यर?

यानी कप्तान ने अभी ये साफ नहीं किया कि पहले मुकाबले में ओपनिंग जोड़ी कौन-सी होगी.

ऐसे में सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि क्या अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन उतरेंगे या फिर युवा वैभव सूर्यवंशी को मौका देकर टीम इंडिया एक बेहद आक्रामक ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी.

ईशान किशन की फिटनेस पर दिया अपडेट

ईशान किशन की फिटनेस पर भी श्रेयस अय्यर ने बड़ा अपडेट दिया.

ईशान किशन प्रैक्टिस के दौरान असहज नजर आए थे और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी भी बीच में रोक दी थी.

अब कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया है कि उनकी ईशान से बात हुई है और ईशान फिलहाल कंफर्टेबल महसूस कर रहे हैं. श्रेयस ने उम्मीद जताई कि ईशान किशन पहले टी20 मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे.

जसप्रीत बुमराह पर भी दिया जवाब

अब बात जसप्रीत बुमराह की. बुमराह की फिटनेस और उनके वर्कलोड को लेकर भी कप्तान से सवाल किया गया.

श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर गेंदबाज अपने शरीर को सबसे बेहतर तरीके से समझता है.

उसे कितना रेस्ट चाहिए और मैच फिट होने के लिए कितनी

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत के प्रथम टी20 मैच में ओपनिंग बल्लेबाज़ चुनने के निर्णय पर केंद्रित है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच विकल्प हैं। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि ओपनिंग बल्लेबाज़ टीम की शुरुआत तय करता है और मैच के परिणाम पर बड़ा प्रभाव डालता है। भारत और अफगानिस्तान के बीच यह पहला सामना राष्ट्रीय गर्व और खेल भावना को दर्शाता है, जिससे प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि क्रिकेट प्रशंसक अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे, जिससे

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।