खेल

कौन हैं मार्को यानसन? टेस्ट की ऑलराउंड और गेंदबाजी रैंकिंग में एक साथ बने नंबर-1

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कौन हैं मार्को यानसन? टेस्ट की ऑलराउंड और गेंदबाजी रैंकिंग में एक साथ बने नंबर-1

दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी.

पहले उन्होंने बल्ले से 85 रन बनाकर टीम को संभाला और फिर गेंद से ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ियों को आउट कर दिया.

उनके इस प्रदर्शन का फायदा अब आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है. 28 अक्टूबर को जारी ताजा रैंकिंग के मुताबिक, यानसन टेस्ट गेंदबाजों और ऑलराउंडरों, दोनों सूची में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं.

खास बात ये है कि उन्होंने भारत के दिग्गज रवींद्र जडेजा और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है.

मार्को यानसन दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं.

वो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, इसलिए टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं. उनका जन्म 6 मई 2000 को हुआ था.

करीब 6 फीट 9 इंच लंबे यानसन अपनी लंबाई के वजह से गेंद में अच्छा उछाल हासिल करते हैं, जिससे बल्लेबाजों को उनके खिलाफ खेलने में परेशानी होती है.

यानसन ने दिसंबर 2021 में भारत के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी.

इसके बाद उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके दक्षिण अफ्रीका की टीम में अपनी जगह मजबूत की.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया कमाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट में यानसन ने बल्ले और गेंद, दोनों से योगदान दिया. उन्होंने पहली पारी में 85 रन बनाए.

इसके बाद गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 5 विकेट झटके. उनके प्रदर्शन ने दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई.

जडेजा और स्टार्क को छोड़ा पीछे

यानसन ने टेस्ट गेंदबाजों की सूची में 5 स्थान की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा.

वहीं, टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में वो एक स्थान ऊपर चढ़कर पहले नंबर पर पहुंच गए. भारत के रवींद्र जडेजा 4 साल से अधिक समय तक नंबर-1 रहे.

यानसन के लिए ये पहली बार है, जब उन्होंने एक साथ टेस्ट गेंदबाजी और ऑलराउंडर र

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।