कौन है Muthoot Fincorp का मालिक, कंपनी बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शनिवार, 26 सितंबर को BCCI और मुथूट फिनकॉर्प ने मिलकर घोषणा की है कि अब कंपनी (मुथूट फिनकॉर्क) भारतीय क्रिकेट की घरेलू सीरीज को स्पॉन्सर करेगी, यानी अब यही कंपनी भारतीय क्रिकेट टीम की नई टाइटल स्पॉन्सर होगी.
इस डील के तहत मुथूट फिनकॉर्प को भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों के लिए टाइटल स्पॉन्सर का अधिकार मिला है.
इसमें सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं, बल्कि BCCI के कई घरेलू और राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले शामिल होंगे.
इसी बीच कंपनी के मालिक और उनकी सम्पत्ति को लेकर कई लोगों के बीच चर्चा चल रही है.
तो आइये बताते हैं कौन है मुथूट फिनकॉर्प का मालिक और कितनी है इसकी नेटवर्थ.
क्या है मुथूट फिनकॉर्प?
सबसे पहले तो आपको ये बताते हैं कि मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है. ये कंपनी मुथूट पच्चापन ग्रुप (MPG) का हिस्सा है.
इसे मुथूट ब्लू के नाम से भी जाना जाता है.
कंपनी मुख्य रूप से गोल्ड लोन और दूसरी फाइनेंस सेवाओं से जुड़ा कारोबार भी करती है. कंपनी को खासतौर पर गोल्ड लोन के लिए ही जाना जाता है.
कौन है मुथूट पच्चापन ग्रुप का मालिक?
मुथूट पच्चापन ग्रुप की कमान थॉमस जॉन मुथूट संभालते हैं. वो ग्रुप के चेयरमैन हैं और ग्रुप के संस्थापक मुथूट पच्चापन के बेटे हैं.
थॉमस मुथूट पच्चापन ग्रुप से जुड़े हर काम को संभालते हैं. ना केवल थॉमस बल्कि पूरा मुथूट परिवार मिलकर सारे कारोबार को संभाल रहा है.
ये कंपनी पीढ़ियों से चली आ रही है और फिलहाल इस कंपनी का नेतृत्व तीसरी पीढ़ी के तीन भाई संभाल रहे हैं.
कौन संभालता है मुथूट फिनकॉर्प की कमान?
मुथूट फिनकॉर्प किसी व्यक्ति का अकेले चलाया हुआ छोटा कारोबार नहीं है.
बल्कि मुथूट पच्चापन ग्रुप का ही एक महत्वपूरण फाइनेंस बिजनेस है.
इसके प्रमोटर परिवार में थॉमस जॉन मुथूट, थॉमस जॉर्ज मुथूट और थॉमस मुथूट प्रमुख नाम हैं. ये तीनों भाई ही इस कंपनी को संभाल रहे हैं.
हालांकि कंपनी के वर्तमान सीईओ शाजी वर्गीज हैं.
कितनी है मुथूट
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुथूट फिनकॉर्प, एक प्रमुख भारतीय वित्तीय सेवा कंपनी, ने BCCI के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट की घरेलू सीरीज के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यह कदम कंपनी के लिए ब्रांड दृश्यता बढ़ाने और खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस डील से मुथूट फिनकॉर्प को पुरुष और महिला दोनों टीमों के साथ-साथ घरेलू और राष्ट्रीय स्तर के मैचों में प्रमुख विज्ञापन अधिकार मिलेंगे। जनता के लिए इसका मतलब है कि क्रिकेट मैचों में कंपनी के ब्रांड की अधिक दृश्यता होगी, जिससे उपभोक्ताओं को उ