कौन हैं नेहा पच्चीसिया? खाकी पर जमीन हड़पने का दाग, विवादों के भंवर में फंसी 'लेडी सिंघम'

Who Is Neha Pachisia: कभी एयर होस्टेस के रूप में आसमान की ऊंचाइयों में उड़ने वाली नेहा ने नौकरी छोड़कर कठिन मानी जाने वाली मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा पास की और पुलिस महकमे में एक प्रभावशाली अफसर के रूप में कदम रखा. अब वही रौब और रसूख उनके लिए मुसीबत बन गया है.
वह करोड़ों रुपए की जमीन धोखाधड़ी, पद के दुरुपयोग और जबरन वसूली जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में फंस चुकी हैं. इसी वजह से उन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद सस्पेंड किया जा चुका है. वह कटनी में सीएसपी के पद पर पदस्थ थीं और उन्हें अपने कामों की वजह से लेडी सिंघम भी बुलाया जाता था.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP