विदेश

कौन सा नशा करते हो... पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मेंटोर ने ऐसा बयान देकर उड़वाया मजाक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कौन सा नशा करते हो... पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद मेंटोर ने ऐसा बयान देकर उड़वाया मजाक

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के मेंटोर वहाब रियाज ने उनकी टीम को महिला एशिया कप 2026 की सबसे अच्छी टीम बताया.

किसी और दिन ये बयान आता तो भी ये ठीक था, लेकिन उन्होंने ये बात शनिवार को उस मैच के बाद कही जिसमें भारत ने उन्हें सिर्फ 55 रनों पर ढेर कर दिया था.

दुबई में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी. 27 रन पर उनका कोई विकेट नहीं गिरा था, इसके बाद पूरी टीम सिर्फ 28 रन और जोड़ सकी. वहाब के बयान का मजाक बन रहा है.

ग्राउंड पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी ऐसा किया, जिसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए.

शेफाली वर्मा को आउट कर फातिमा सना ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया, ऐसे सेलिब्रेट किया जैसे पाकिस्तान जीत रही हो जबकि इससे पहले उनकी टीम 55 रनों पर ढेर हो गई थी.

भारत ने लक्ष्य को 9वें ओवर में हासिल कर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की.

इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के मेंटोर वहाब रियाज ने कहा कि वह अभी भी मानते हैं कि उनकी टीम एशिया कप 2026 की सबसे अच्छी टीम है. एक हार से जज नहीं किया जाना चाहिए.

क्या बोले वहाब रियाज

मेरा तो यही भरोसा है कि ये लड़कियां हैं जो बहुत स्किलफुल हैं. उन्हें खुद पर भरोसा करने की जरुरत है.

अब हांगकांग से मैच हैं. कोशिश करेंगे कि जो गलतियां हमने की वो अगले मैच में न दोहराएं. मैं अभी भी मानता हूं कि पाकिस्तान एशिया कप 2026 की सबसे अच्छी टीम है.

हम ट्रॉफी भी उठाएंगे, क्योंकि जो कंडीशन हैं वो बहुत ज्यादा पाकिस्तान को फेवर करती है."

यह भी पढ़ें- 'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती

🚨 Pakistan Women's Head Coach Wahab Riaz said 🗣️

"I believe Pakistan Womens are the best side in the Asia Cup to lift the trophy.

One bad match won t change the reality."

<b

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।