कौन-सी 3 चीजों से समझौता नहीं करते मोदी:किससे अपना दुख साझा करते हैं; 76वें जन्मदिन पर पीएम मोदी की पर्सनल जिंदगी के किस्से
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नरेंद्र मोदी आज 76 साल के हो गए। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी एनर्जी की झलक 4 दिन पहले BRICS समिट में दिख चुकी है। 48 घंटों के भीतर पुतिन, जिनपिंग जैसे नेताओं के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें, 3 बड़े शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता, गाला डिनर की मेजबानी और बीच-बीच में पौधा रोपण, प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों में भी शिरकत।
पीएम मोदी हर मंच पर उतने ही चुस्त नजर आए। 76 साल की उम्र में भी यह फिटनेस और अनुशासन आता कहां से है, सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक मोदी का रूटीन कैसा होता है, उनका खाना कौन तय करता है, कपड़े कौन चुनता है, भाषण की तैयारी कैसे होती है; जन्मदिन के मौके पर पढ़िए पीएम मोदी की दिनचर्या और पर्सनल जिंदगी के किस्से… नरेंद्र मोदी बचपन से ही ‘अर्ली राइजर’ हैं।
पीएम बनने के बाद भी कमोबेश यही अनुशासन बरकरार है। पत्रकार नीलांजन मुखोपाध्याय को एक इंटरव्यू में मोदी ने बताया था- ‘मैं बहुत कम सोता हूं, बस साढ़े तीन या चार घंटे। सुबह 4:30 से 4:45 बजे तक उठ जाता हूं। देर हुई तो ज्यादा से ज्यादा 5 बजे तक।’ उठने के बाद पीएम एक खास वॉकिंग ट्रैक पर टहलते हैं।
2018 में विराट कोहली को फिटनेस चैलेंज देते हुए मोदी ने प्रधानमंत्री आवास के लॉन में बने वॉकिंग ट्रैक का वीडियो शेयर किया था। बताया था कि ये पंचतत्व, यानी पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश से प्रेरित है। मोदी के सुबह के रूटीन में योग और मेडिटेशन भी शामिल है। खासतौर पर सूर्य नमस्कार। पीएम आवास में मौजूद गाय और मोर को खिलाना भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।
15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस की सुबह लाल किले के लिए निकलने से पहले, समय की कमी के बावजूद मोदी ने गाय और मोर को खिलाने का वीडियो शेयर किया। पीएम मोदी का खाना करीब ढाई दशक से एक ही शख्स तैयार करते हैं- बद्री मीणा। राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले बद्री 1990 के दशक में काम की तलाश में गुजरात पहुंचे थे।
उस वक्त नरेंद्र मोदी बीजेपी के महासचिव हुआ करते थे। बद्री का काम मोदी को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपना परमानेंट कुक बना लिया। किशोर मकवाना अपनी किताब ‘कॉमनमैन नरेंद्र मोदी’ में लिखते हैं कि नाश्ते में मोदी को पोहा खास पसंद है। इसके अलावा उनकी थाली में खिचड़ी, कढ़ी, उपमा, खाखरा जैसी चीजें होती हैं।
साथ में अदरक वाली चाय। हाल की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके नाश्ते में मौसमी फल, मखाना
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के पहलुओं को उजागर करती है, जिसमें उनके ऊर्जा स्तर, फिटनेस, और वैश्विक दायित्वों पर जोर दिया गया है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि उम्र के बावजूद नेता अपनी जिम्मेदारियों को कैसे निभाते हैं और अपने अनुशासन एवं स्वास्थ्य को कैसे बनाए रखते हैं। इस तरह के उदाहरण से आम जनता को प्रेरणा मिल सकती है, जिससे वे भी अपने स्वास्थ्य और कार्य-जीवन संतुलन पर ध्यान दें, और यह विश्वास जगाता है कि उम्र केवल एक संख्या