खेल

कौन सी टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए भुवनेश्वर कुमार? इस दिन खेलेंगे पहला मैच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कौन सी टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए भुवनेश्वर कुमार? इस दिन खेलेंगे पहला मैच

भुवनेश्वर कुमार आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी में वापस लौटने वाले हैं. भुवनेश्वर आखिरी बार टीम इंडिया के लिए कोई मैच नवंबर 2022 में खेले थे.

भुवनेश्वर भारत की सीनियर टीम में वापस नहीं आए हैं, बल्कि 30 अक्टूबर से हॉन्ग-कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट शुरू हो रहा है.

उसमें भारतीय स्क्वाड में 7 खिलाड़ियों को जगह दी गई है, जिनमें भुवनेश्वर कुमार के साथ क्रुणाल पांड्या भी शामिल हैं.

हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अक्टूबर से होगी.

इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीम हिस्सा लेंगी, जहां भारतीय टीम को पाकिस्तान और यूएई के साथ ग्रुप सी में रखा गया है. भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के कप्तान होंगे.

उनके अलावा शशांक सिंह और नीतीश राणा भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे.

भारत का स्क्वाड: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, नीतीश राणा, शशांक सिंह, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन, राहुल तेवतिया

भारतीय टीम का शेड्यूल

हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2026 टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सहित 12 टीम भाग लेंगी.

टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अक्टूबर को होगी और फाइनल 1 नवंबर को खेला जाएगा. सभी मैचों की मेजबानी हॉन्ग कॉन्ग करेगा. भारतीय टीम को पाकिस्तान और यूएई के साथ ग्रुप सी में रखा गया है.

टीम इंडिया का पहला मैच 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होगा. भारतीय टीम अपना दूसरा मैच 31 अक्टूबर को यूएई के साथ खेलेगी.

अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंच जाती है तो सेमीफाइनल 31 अक्टूबर को ही खेला जाएगा, जबकि फाइनल 1 नवंबर को खेला जाएगा.

30 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान

31 अक्टूबर - भारत बनाम यूएई

क्या है हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट का मतलब?

हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट पहली बार 1992 में खेला गया था.

उसके बाद इसे कई बार रोका गया, कई बार इसकी वापसी हुई.

साल 2017 के बाद हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट बंद हो गया था, लेक

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।