कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. उभरती हुई एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन हो गया है. उन्होंने महज 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. हैरानी की बात ये है कि एक्ट्रेस का निधन करीब एक महीने पहले ही हो गया था, लेकिन उनके परिवार ने इस खबर को अब तक छुपाकर रखा था. अब उनके परिवार ने अनन्या के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन की खबर फैंस के साथ शेयर की है.
फिजिकल और मेंटल प्रॉब्लम से जूझ रही थीं अनन्या राज
अनन्या राज के परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, 'ये अनन्या का परिवार है. बहुत दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया. सोते हुए ही शांति से उन्होंने अंतिम सांस ली. पिछले एक साल से ज्यादा समय से वो फिजिकल और मेंटल प्रॉब्लम से जूझ रही थीं. उन्होंने उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह संघर्ष किया.'
📡 स्रोत: ABP Live Film