मनोरंजन

कौन थीं डॉली पार्टन? गूगल ने दिया ट्रिब्यूट, प्रियंका-करीना ने भी जताया शोक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कौन थीं डॉली पार्टन? गूगल ने दिया ट्रिब्यूट, प्रियंका-करीना ने भी जताया शोक

अमेरिका की दिग्गज गायिका और अभिनेत्री डॉली पार्टन अब इस दुनिया में नहीं हैं. सिंगर ने 80 साल की उम्र में 25 अगस्त को अंतिम सांस ली. उनकी गिनती अमेरिका की सबसे दिग्गज गायिकाओं में होती थी. उनके निधन से उनके दुनियाभर में फैले तमाम फैंस को गहरा झटका लगा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान ने भी उनके निधन पर शोक जताया है. वहीं गूगल ने भी डॉली को ट्रिब्यूट दिया है. गूगल ने दिया डॉली पार्टन को ट्रिब्यूट डॉली पार्टन के निधन की पुष्टि उनके भतीजे ब्रायन सीवर ने की थी.

उन्होंने बताया था कि डॉली पार्टन ने नैशविले में अंतिम सांस ली थी. गूगल ने भी उन्हें सम्मान दिया है. गूगल ने दिवंगत सिंगर को ट्रिब्यूट देते हुए एक एनिमेशन शेयर किया है. इस पर लिखा हुआ है- 'We Will Always Love You' (हम हमेशा तुम्हें प्यार करेंगे).'

ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते हैं ये सितारे

करीना-प्रियंका और डोनाल्ड ट्रंप ने भी जताया शोक

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में डॉली की एक तस्वीर शेर करते हुए उनके लिए लिखा, 'माय गर्ल, लव यू फॉरएवर.' इसके अलावा करीना ने डॉली को लेकर और भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है.

वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने डॉली का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आप कभी कहीं नहीं जाएंगी... हमेशा हमारे साथ रहेंगी... रेस्ट इन पीस.' <img src="https://fe

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।