खेल

काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

देश के प्राइमरी मार्केट के लिए आने वाला हफ्ता ऐतिहासिक रहने वाला है.

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल विंग जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) अपना मेगा आईपीओ लेकर आ रही है.

इसके अलावा, आने वाले हफ्ते में नौ कंपनियां शेयर बाजार में कदम रखेंगी, जिनमें से छह मेनबोर्ड पर लिस्ट होंगी.

इनके जरिए मार्केट से 31,663 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे, जिनमें से अकेले जियो की हिस्सेदारी 95% से अधिक है.

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ

जियो भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ बनने जा रहा है, जिसका साइज कुल 30,213 करोड़ रुपये का है. इससे पहले हुंडई इंडिया 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आया था.

इससे भी पहले एलआईसी 21,000 करोड़ का आईपीओ लेकर आई थी.

जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को लॉन्च होने जा रहा है, जिसके लिए निवेशक 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) तक बोली लगा सकेंगे.

हालांकि, एंकर निवेशकों के लिए ह दो दिन पहले यानी कि 19 अक्टूबर को ही खुल जाएगा.

आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया है.

एक और आईपीओ भी आ रहा

जियो के साथ-साथ हॉस्पिटल चेन पारस हेल्थकेयर भी 1,450 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुल रहा है. इसके लिए भी शुक्रवार, 23 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकेगी.

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 660-693 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है.

निवेशक कम से कम 21 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद इसके गुणकों (multiples) में बोली लगा सकेंगे.

इस हिसाब से अपर प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक को कम से कम 14,553 रुपये का निवेश करना होगा.

पारस हेल्थकेयर के आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर-फॉर सेल दोनों होंगे.

आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के नए शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 950 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री शामिल है.

अपर प्राइस बैंड पर पारस हेल्थकेयर का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 7,498 करोड़ रुपये होगा.

9 कंपनियाें की लिस्टिंग भी

<span c

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।