कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 लाख की मदद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है।
वहीं हादसे में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।