व्यापार

कौशांबी में अष्टमी पर मां महागौरी की महाआरती:महिलाओं ने किया जागरण, हनुमान निकेतन मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कौशांबी में अष्टमी पर मां महागौरी की महाआरती:महिलाओं ने किया जागरण, हनुमान निकेतन मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

कौशांबी की नगर पालिका परिषद भरवारी में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रविवार रात करीब 10 बजे विभिन्न पूजा पंडालों में अनुष्ठान हुए। पुरानी बाजार स्थित हनुमान निकेतन मंदिर परिसर में देर रात महाआरती आयोजित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

वहीं, नगर की सैकड़ों महिलाओं ने रातभर जागरण कर माता रानी के भजन गाए, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। 20 स्थानों पर स्थापित हैं मां दुर्गा की प्रतिमाएं भरवारी नगर में करीब 20 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। अष्टमी के अवसर पर हनुमान निकेतन मंदिर परिसर में चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की पूजा-अर्चना की और महाआरती में भाग लिया।

देर रात स्थानीय भक्तों की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। भजनों से गूंजता रहा पूजा पंडाल जागरण के दौरान नगर की महिलाओं ने माता रानी के भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों के बीच श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पुरानी बाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीतू केसरवानी, भरवारी के पूर्व चेयरमैन गंगाप्रसाद केसरवानी, अमित कुमार गुप्ता, धीरज चौरसिया, अतिन केसरवानी और अमित वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे।

एसपी ने पुलिस बल के साथ पूजा पंडालों का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर एसपी कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत ने रविवार देर रात कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ जिले के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने पूजा पंडालों में मौजूद भीड़ का जायजा लिया और आयोजकों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।