देश

कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच सालों पुराना कावेरी जल विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब शिकारियों और वनकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ ने इसमें आग में घी डालने जैसा काम किया है. घटना के बाद से दोनों राज्यों के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है. रविवार (16 अगस्त) को तमिलनाडु सीएम विजय ने इसकी निंदा करते हुए डीके शिवकुमार सरकार पर तीखा हमला बोला और दो टूक कहा कि इस तरह की घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उधर, कर्नाटक सीएम ने घटना की न्यायिक जांच कराकर एक्शन लेने की बात कही है.

सीएम जोसेफ विजय ने घटना पर जताया आक्रोश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस घटना को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की आलोचना की है और उनसे इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन करने की अपील की है. उन्होंने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया.

पोस्ट में सीएम विजय ने कहा, यह बहुत ही दुखद और दिल दहलाने वाली घटना है कि कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुक के गांवों में रहने वाले तमिल समुदाय के एंथनी सामी, जॉन रोज पीटर और कुमार की शनिवार (15 अगस्त, 2026) को तड़के कावेरी वन्यजीव अभयारण्य के इलाके में कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों की ओर से गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा, मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं. इस घटना को लेकर कर्नाटक वन विभाग की तरफ से दी गई सफाई बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. इस बर्बरता से भरी घटना की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए.

கர்நாடகாவின் சாம்ராஜ் நகர் மாவட்டம், ஹனூர் தாலுக்காவில் உள்ள கிராமங்களில் வசித்து வந்த தமிழர்களான அந்தோணி சாமி, ஜான் ரோஸ் பீட்டர், குமார் ஆகியோர், 2026 ஆகஸ்ட் 15 அன்று அதிகாலையில், காவிரி வனவிலங்கு சரணாலயப் பகுதியில், கர்நாடக வனத் துறையினரால் சுட்டுக் கொல்லப்பட்டது வேதனை

TVK Vijay (@TVKVijayHQ) August 16, 2026

<script src="https:/

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।