राज्य

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर करीब डेढ़ हजार तीर्थयात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर करीब डेढ़ हजार तीर्थयात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

28 सितम्बर 2026, रूद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग के चीरबासा भूस्खलन क्षेत्र में फंसे करीब डेढ़ हजार तीर्थयात्रियों को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने सुरक्षित निकालकर गौरीकुंड पहुंचाया। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से कल देर रात इस संबंध में सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचे।

चीरबासा हेलीपैड के पास मलबा जमा होने और पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के बीच टीमों ने सावधानीपूर्वक यात्रियों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से पार कराया। इसके बाद सभी यात्रियों को गौरीकुंड की ओर रवाना किया गया।

संलग्न- फोटो

कैप्शन- केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग के चीरबासा भूस्खलन क्षेत्र में फंसे तीर्थयात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।