केदारताल ट्रेक पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का बचाव अभियान जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
01 नवम्बर 2026, उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन ने आज फिर से बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 27 अक्टूबर को सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 लोग केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुए थे। खराब मौसम, ग्लेशियर और बर्फबारी के कारण रास्ता बंद होने से वे निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सके।
30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से संपर्क होने पर ट्रेकर्स ने कच्ची ढांग के पास सुरक्षित होने की जानकारी देते हुए सहायता मांगी थी। इसके बाद ट्रेकिंग एजेंसी ने पोर्टर और गाइड की टीम भेजकर करीब छह किलोमीटर तक रास्ता खोलने का काम किया।
कल रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम के साथ वन विभाग, एसडीआरएफ और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें भी रवाना हुईं थीं। गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान से मिली जानकारी के अनुसार कच्ची ढांग के पास तीन पोर्टर और एक रसोइया सहित चार लोग सुरक्षित मिले हैं। शेष आठ लोग भोजखड़क से आगे हिमस्खलन के कारण फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीमें उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं और आशा है कि आज सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा।