राज्य

केन-बेतवा लिंक परियोजना: कलेक्टर मृणाल मीना का सख्त रुख, 17 करोड़ की मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
केन-बेतवा लिंक परियोजना: कलेक्टर मृणाल मीना का सख्त रुख, 17 करोड़ की मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित

छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यों और प्रभावित हितग्राहियों को मुआवजा वितरण को लेकर कलेक्टर मृणाल मीना ने सख्त एवं संवेदनशील रुख अपनाया है। शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में उन्होंने परियोजना से प्रभावित 14 गांवों के संपूर्ण मैदानी अमले के साथ गहन समीक्षा बैठक की। बैठक में फेल्ड खातों में अटकी मुआवजा राशि की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने महीनों से फेल पड़े खातों को गंभीरता से लेते हुए करीब 17 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया। उन्होंने पटवारियों और मैदानी अमले को हितग्राहियों के खातों में राशि पहुंचने का सत्यापन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि गलत खाता प्रविष्टि के कारण यदि किसी हितग्राही को मुआवजा राशि मिलने में परेशानी होती है तो संबंधित पटवारी और रीडर की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

एसडीएम स्तर पर जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। दस्तावेजों में अनियमितता को लेकर भी कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। पंचायत स्तर पर गलत स्वप्रमाणन नहीं करने, स्कूल दस्तावेजों में ओवरराइटिंग या जन्मतिथि की अवैध प्रविष्टि नहीं करने तथा गलत मैरिज सर्टिफिकेट के मामलों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।

जिन प्रभावित हितग्राहियों के पास उम्र संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनकी वास्तविक उम्र निर्धारित करने के लिए मेडिकल परीक्षण और एक्स-रे कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिए गए हैं। जांच के बाद पात्र हितग्राहियों को मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। वहीं, 17 सितंबर 2026 से केन-बेतवा लिंक परियोजना की डेम साइट और नहर निर्माण स्थल पर ‘सेवा का दिया’ अभियान शुरू किया जाएगा।

प्रभावित गांवों में परियोजना के प्रति जागरूकता के लिए कलश यात्राएं भी निकाली जाएंगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को मुआवजा प्राप्त कर चुके प्रभावित परिवारों को नई बसाहटों में अपने मकान में रहने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई बसाहटों में ग्रामीणों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाएं प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही हैं।

-----

5 Lower Headers

फेल्ड खातों में अटकी करीब 17 करोड़ की राशि का भुगतान सुनिश्चित

गलत खाता प्रविष्टि पर पटवारी-रीडर की तय होगी जिम्मेदारी

फर्जी दस्तावेज और मैरिज सर्टिफिकेट के मामलों की होगी जांच

17 सितंबर से ‘सेवा का दिया’ अभियान, प्रभावित गांवों में कलश यात्रा

नई बसाहटों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित, ग्रामीणों को बसने के लिए किया जाएगा प्रेरित

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केन-बेतवा लिंक परियोजना छत्रपुर जिले में एक प्रमुख सड़क निर्माण कार्य है, जिसका उद्देश्य केन और बेतवा गाँवों को जोड़कर क्षेत्रीय यातायात और विकास को बढ़ावा देना है। इस परियोजना के तहत 14 गांवों के निवासियों को 17 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना था, परंतु भुगतान में देरी और खाता फेल होने के कारण विवाद उत्पन्न हुआ। कलेक्टर मृणाल मीना ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए गहन समीक्षा बैठक आयोजित की और मुआवजा वितरण को सुनिश्चित करने के कदम उठाए। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीणों के आर्थिक अधिक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।