केनरा बैंक ने दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई विकास सामग्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। केनरा बैंक अंचल कार्यालय भोपाल की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 2 सितंबर 2026 को अरेरा कॉलोनी स्थित मिरियम स्कूल फॉर मेंटली हैंडीकैप्ड में सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक के महाप्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह और सहायक महाप्रबंधक अंतिम जैन ‘दुकान’ सहित बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास और कल्याण के लिए बैंक की ओर से डेस्कटॉप कंप्यूटर, प्रिंटर, पंखे, एक्वागार्ड, जिम फिटनेस साइकिल सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
बैंक अधिकारियों ने विद्यालय के विद्यार्थियों और प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी तथा केनरा बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
केनरा बैंक ने भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित मिरियम स्कूल फॉर मेंटली हैंडीकैप्ड में दिव्यांग बच्चों को विकास सामग्री उपलब्ध कराई। यह कार्यक्रम बैंक के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आयोजित हुआ, जिसमें बैंक के महाप्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह और सहायक महाप्रबंधक अंतिम जैन ‘दुकान’ ने भाग लिया। यह कदम दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक और सामाजिक विकास में सहायता करता है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। समाज में समावेशिता के प्रति जागरूकता बढ़ती है और अन्य संस्थानों को भी इसी प्रकार के कार्य करने