देश

केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को एक लाख नौ हजार 19 करोड़ रुपये का कर-वितरण किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को एक लाख नौ हजार 19 करोड़ रुपये का कर-वितरण किया

केंद्र सरकार ने कल राज्य सरकारों को एक लाख नौ हजार 19 करोड़ रुपये का कर-वितरण किया। यह चालू वित्त वर्ष में दूसरा मौका है जब नियमित मासिक वितरण के अतिरिक्त राशि राज्यों को दी गई है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह राशि राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने तथा विकास और कल्याण संबंधी व्यय के लिए जारी की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश को 19 हजार 208 करोड़ रुपये, बिहार को 10 हजार 845 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश को 8 हजार 10 करोड़ रुपये और पश्चिम बंगाल को 7 हजार 866 करोड़ रुपये दिए गए हैं। महाराष्ट्र को 7 हजार 22 करोड़ रुपये, राजस्थान को 6 हजार 460 करोड़ रुपये, तमिलनाडु को 4 हजार 466 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश को 4 हजार 597 करोड़ रुपये मिले हैं। कर्नाटक को 4 हजार 504 करोड़ रुपये, ओडिशा को 4 हजार 819 करोड़ रुपये और गुजरात को 4 हजार 94 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

असम को 3 हजार पांच सौ 52 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ को 3 हजार छह सौ 02 करोड़ रुपये और झारखंड को 3 हजार 660 करोड़ रुपये मिले हैं। तेलंगाना को 2 हजार तीन सौ 70 करोड़ रुपये, केरलम को 2 हजार पांच सौ 97 करोड़ रुपये, पंजाब को 2 हजार एक सौ 76 करोड़ रुपये और हरियाणा को 1 हजार चार सौ 84 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश को 1 हजार चार सौ 76 करोड़ रुपये और उत्तराखंड को 1 हजार दो सौ 44 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश को 9 सौ 96 करोड़ रुपये मिले हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।