केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की सौजन्य भेंट, प्रदेश के विकास को लेकर हुई गहन चर्चा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल, 11 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भेंट के दौरान मध्यप्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों सहित समसामयिक मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन तथा जनसेवा से जुड़े दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाने में हमेशा मार्गदर्शक रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।