देश

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में देखी मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट की कला, खुद लगाया लकड़ी का पारंपरिक ठप्पा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में देखी मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट की कला, खुद लगाया लकड़ी का पारंपरिक ठप्पा

भोपाल, 12 सितंबर 2026। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स सम्मेलन के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध हस्तशिल्प परंपरा बाग प्रिंट के स्टॉल पर पहुंचकर पारंपरिक कला और शिल्पकारों के काम को करीब से देखा।

बाग प्रिंट के स्टॉल पर शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री और मोहम्मद काजिम खत्री ने मंत्री को इस पारंपरिक कला की तकनीक और बारीकियों से परिचित कराया। प्राकृतिक रंगों और लकड़ी के नक्काशीदार ब्लॉक्स से कपड़े पर छपाई की इस कला को देखकर अन्नपूर्णा देवी ने शिल्पकारों के हुनर की सराहना की।

पारंपरिक तकनीक को करीब से समझने के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्वयं लकड़ी का ठप्पा रंग में डुबोकर कपड़े पर बाग प्रिंट की छपाई की। इस दौरान उन्होंने शिल्प निर्माण की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया।

शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री ने इस अवसर पर अन्नपूर्णा देवी को पारंपरिक बाग प्रिंट से तैयार अंगवस्त्र भेंट किया। ब्रिक्स बाजार में बाग प्रिंट की मौजूदगी और केंद्रीय मंत्री द्वारा इसकी तकनीक में स्वयं भागीदारी ने मध्यप्रदेश की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।