केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने खान और खनिज संशोधन अधिनियम का किया स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने खान और खनिज संशोधन अधिनियम का किया स्वागत, राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- अवैध खनन, अवैध कारोबार और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रही सरकार।
Short Headline: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने खान और खनिज संशोधन अधिनियम का किया स्वागत
26 सितंबर, रांची: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने खान और खनिज संशोधन अधिनियम, एमएमडीआर अधिनियम का स्वागत किया है। रांची में आज प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस अधिनियम से देशभर में समान व्यवस्था कायम होगी और पारदर्शिता आएगी, जिससे सभी को लाभ मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड को छोड़ सभी राज्यों ने इस अधिनियम का स्वागत किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार खान और खनिजों की नीलामी में कोई रूचि नहीं दिखा रही है। झामुमो, कांग्रेस और राजद को राज्य के राजस्व से अधिक अपने व्यक्तिगत हितों की चिंता है। केन्द्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में राज्य सरकार अवैध खनन, अवैध कारोबार और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।
बाइट- अन्नपूर्णा देवी, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री