केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी, गृह मंत्रालय से जांच और सुरक्षा समीक्षा का अनुरोध
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी, गृह मंत्रालय से जांच और सुरक्षा समीक्षा का अनुरोध केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को कथित जान से मारने की धमकी मिली। मंत्रालय ने गृह सचिव से संदेश की जांच और मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा का अनुरोध किया।
02 सितंबर , पटना (पटना , बिहार) : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।
मंत्रालय को प्राप्त एक हस्ताक्षरविहीन संचार में दो मोबाइल नंबरों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री को धमकी दिए जाने की बात कही गई है। संदेश में दावा किया गया है कि चिराग पासवान को कथित तौर पर ‘हार्डकोर आतंकवादियों’ द्वारा जल्द मार दिए जाने की धमकी दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त निजी सचिव आलोक कुमार सिंह ने 1 सितंबर को केंद्रीय गृह सचिव को पत्र भेजकर मामले की तत्काल और गहन जांच कराने का अनुरोध किया है।
पत्र में धमकी भरे संदेश के स्रोत, उसकी प्रामाणिकता और परिस्थितियों की जांच शीघ्र शुरू करने तथा केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का अनुरोध किया गया है। आवश्यकता होने पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की भी मांग की गई है।
पत्र के अनुसार, चिराग पासवान वर्तमान में गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान की जा रही Z-श्रेणी की सुरक्षा के अंतर्गत हैं। ऐसे में धमकी के मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था तथा आगामी सार्वजनिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मामले को गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार से धमकी के स्रोत का शीघ्र पता लगाने और दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी ने साथ ही केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने देने का आग्रह किया है। इस स्टोरी फोल्डर में : फोटो
Caption :केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को कथित जान से मारने की धमकी मिली। मंत्रालय ने गृह सचिव से संदेश की जांच और मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा का अनुरोध किया।