केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से उतरी बंगाल के 85 व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सिलिगुडी में इस कार्यक्रम का आयोजन सीजीएसटी पश्चिम बंगाल जोन ने किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण और कार्यों की सराहना की।
श्री पासवान ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र से प्रेरित भारत के युवा नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। नौकरी देते समय युवाओं के साथ जाति, नस्ल और धर्म के आधार पर कोई भेद-भाव नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।