देश

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने IIMC में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने IIMC में स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

अक्टूबर 01, नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जन संचार संस्थान यानी IIMC में स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान एल मुरुगन ने कहा है कि पीएम मोदी ने 2014 में केंद्र की सत्ता संभालने के बाद स्वच्छता अभियान की जो देश भर में शुरुवात की थी अब ये आंदोलन बन गया है। एल मुरुगन ने IIMC परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और श्रमदान में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कैंपस का दौरा कर विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

फोटो स्त्रोत: एक्स/ DrLMurugan

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।