केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया एस.टी.पी.आई की नई इन्क्यूबेशन सुविधा का शुभांरभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
24 अक्तूबर 2026, देहरादून: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा हैं कि प्रौद्योगिकी और व्यापार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री प्रसाद ने देहरादून में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया-एस॰टी॰पी॰आई की नई इन्क्यूबेशन सुविधा का शुभांरभ करने के अवसर पर यह बात कही। इस केंद्र से प्रदेश में प्रौद्योगिकी आधारित उद्यमों और स्टार्टअप को अपने विचारों को उत्पादों में बदलने और कारोबार का विस्तार करने के लिए जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।
केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड में 1,700 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप होने का जिक्र करते हुए कहा कि नई सुविधा से निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को देखते हुए इस तरह की सुविधाएं महत्वपूर्ण हैं।
उत्तराखंड के आईटी एवं सुशासन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि एस॰टी॰पी॰आई की नई सुविधा जैसी पहलें, राज्य में नवाचार और प्रौद्योगिकी आधारित उद्यमों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में मदद करेंगी।