केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अशोकनगर दौरा, नए प्रधान डाकघर का किया उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थानीय लोगों से संवाद किया। सिंधिया ने मुंगावली में दिशा समिति की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
इसके बाद वे प्रसिद्ध करीला धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और स्थानीय लोगों से बातचीत की। 17 अक्टूबर को अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ने आधुनिक सुविधाओं से लैस नए प्रधान डाकघर का उद्घाटन किया। इस डाकघर के माध्यम से नागरिकों को डाक सेवाओं, बैंकिंग और पार्सल से जुड़ी सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
इसके बाद सिंधिया युवा अनप्लग्ड संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं और जेन-जी से सीधे बातचीत की और उनके विचारों एवं सुझावों को सुना। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा, डाक सेवाओं के विस्तार और युवाओं के साथ संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।
-----
- अशोकनगर के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- नए प्रधान डाकघर का किया उद्घाटन
- डाक, बैंकिंग और पार्सल सेवाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य
- मुंगावली में दिशा समिति की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा
- युवा अनप्लग्ड संवाद में युवाओं और जेन-जी से की बातचीत