केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर, 26 अगस्त 2026 रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की सड़क और यातायात व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की।
बैठक में तेलीबांधा-जोरा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को वीआईपी चौक से एयरपोर्ट रोड की दिशा में तीन सौ से पांच सौ मीटर तक बढ़ाने की सहमति दी गई। वहीं, रायपुर-बलौदाबाजार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-एक सौ तीस-बी के फोरलेन में बलौदाबाजार से सारंगढ़ तक का हिस्सा शामिल करने की स्वीकृति दी गई।
बैठक में रायपुर-दुर्ग-भिलाई मार्ग सहित विभिन्न सड़क और औद्योगिक संपर्क परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई।