देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी खेत बचाओ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी खेत बचाओ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी खेत बचाओ अभियान की तैयारियों की ऑनलाइन समीक्षा की। यह अभियान 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। बैठक में कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, उत्तराखंड, राजस्थान, असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, बिहार और महाराष्ट्र के कृषि मंत्री शामिल हुए। श्री चौहान ने राज्यों से अपील की कि इस अभियान में किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि अभियान को गंभीरता से लागू किया जाए, ताकि किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और जिला कलेक्टरों को अभियान के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। साथ ही, राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को खेती के नए तरीकों, फसल उत्पादन बढ़ाने, संसाधनों के सही इस्तेमाल, टिकाऊ खेती और केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूक करना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।