राज्य

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल रायसेन में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल रायसेन में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान सुबह 11 बजे रायसेन पहुंचेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन गर्ल्स स्कॉलरशिप योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात संदीपनी विद्यालय रायसेन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। केंद्रीय मंत्री इसके बाद आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल होकर प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक केंद्रीय मंत्री श्री चौहान दिशा समिति की बैठक में सहभागिता करेंगे।

बैठक में जिले के विकास कार्यों, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।