केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कोलारस परगना को दी ₹33.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क, शिक्षा और पंचायत भवन से जुड़ी परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
“क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता”
कोलारस - केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी प्रवास के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र को लगभग ₹33.15 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा हाई स्कूल भवन एवं ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी, शिक्षा एवं स्थानीय प्रशासनिक सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।
सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने ₹15.35 करोड़ की लागत से बनने वाली पाली-राजगढ़ रोड तथा ₹4.96 करोड़ की लागत से कुमरौआ-बगरोद रोड वाया पिपरोदा के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया इसके साथ ही पडोरा चौराहा पर ₹7.06 करोड़ की लागत से बनने वाली आरसीसी रोड का कार्य भी शुरू किया गया इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी।
बिजरौनी और दौलतपुर-साईखेड़ा को भी मिली सड़क विकास की सौगात
शिवपुरी प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बिजरौनी बाईपास रोड के लगभग ₹1.50 करोड़ तथा दौलतपुर-साईखेड़ा रोड के लगभग ₹2.42 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा कोलारस विधानसभा में विकास और कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।
शिक्षा और स्थानीय प्रशासनिक सुविधाओं का होगा विस्तार
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कर्या में ₹1.47 करोड़ की लागत से निर्मित हाई स्कूल भवन तथा खरई ग्राम पंचायत में ₹38 लाख की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा, मजबूत बुनियादी ढांचा और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है कोलारस के विकास का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र यादव ने कहा कि जन-आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है इन विकास कार्यों के तहत टोंगरा से पाली-राजगढ़, चौराहा आरसीसी मार्ग एवं खरौआ से बागरोद मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और यात्रा का समय घटेगा शिक्षा के क्षेत्र में नए स्कूल भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, वहीं नए ग्राम पंचायत भवनों से ग्रामीणों को प्रशासनिक योजनाओं का लाभ सीधे गांव में ही प्राप्त होगा।
विधायक यादव ने आगे बताया कि बिजली व्यवस्था को मजबूती देने के लिए नए सब-स्टेशन का निर्माण कराया गया है, जिससे क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी साथ ही, वृहद जल योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में 170 पानी की टंकियां बनकर तैयार हो चुकी हैं, जिनसे जल्द ही श्हर घर नल से जलश् पहुंचेगा इन परियोजनाओं से क्षेत्र के सभी 6 मंडलों में विकास की नई दिशा तय होगी।
कार्यक्रम में कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, जनपद पंचायत कोलारस अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।