केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सहयोग केंद्र में किया कार्यकर्ताओं से संवाद

रायपुर, 22 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं की समस्याओं और मांगों का निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनके आवेदन, मांगें और समस्याएं सुनीं।
इस दौरान प्रदेशभर से दो सौ से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे और पचपन से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए।
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि सहयोग केंद्र के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सरकार से अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संपर्क कर रहे हैं और उन्हें उनके आवेदनों का निराकरण भी प्राप्त हो रहा है जिससे कार्यकर्ताओं में संगठन एवं सरकार के प्रति विश्वास नेता बढ़ी हुई है।
इस दौरान सहयोग केंद्र में प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कण्डेय एवं सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने मौजूद रहे।