केंद्रीय मंत्रीमंडल ने दी 10 हजार करोड़ रूपये के एसएमई ग्रोथ फंड की स्थापना को मंजूरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमईएस) में प्रत्यक्ष इक्विटी निवेश के लिए 10 हजार करोड़ रूपये के एसएमई ग्रोथ फंड की स्थापना को मंजूरी दिए जाने पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल ने छोटे और मध्यम उद्योगों के विकास के लिए यह ऐतिहासक निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस निर्णय से छोटे और मध्यम उद्यमों को कारोबार बढ़ाने, नई तकनीक अपनाने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में विस्तार के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता मिलेगी। टियर-प्प् और टियर-प्प्प् शहरों में निवेश से औद्योगिक विकास और रोजगार के कई नए अवसर भी बढ़ जाएंगे और संपूर्ण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।