राज्य

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह आज मध्यप्रदेश के जबलपुर प्रवास पर

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

आइए जानते हैं क्या है टी सीरीज टैंक ओवरहाल परियोजना यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि जबलपुर अब केवल सैन्य वाहनों के निर्माणभूमि नहीं, बल्कि युद्धक टैंकों को नया जीवन देने और उन्हें नए युद्धक अवतार में तैयार करने का केंद्र बनने जा रहा है।

टी-72 टैंकों की ओवरहालिंग की जिम्मेदारी अब तमिलनाडु के अवाडी स्थित हैवी व्हीकल फैक्ट्री के पास है। वीएफजे को बड़ा दायित्व मिलने जा रहा है। पहले चरण में एक वर्ष में 12 टी-72 टैंकों को ओवरहाल कर युद्ध के लिए तैयार करने का लक्ष्य है।

प्रस्तावित प्लांट में टैंकों के मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल (एमआरओ) के साथ तकनीकी उन्नयन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना में टैंकों की जांच के लिए आधुनिक टेस्टिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार, रक्षा उत्पादन विभाग की अधिकारी डॉ. गरिमा भगत, एवीएनएल के सीएमडी सत्यव्रत मुखर्जी सहित निर्माणी के अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।