केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में ‘एक दिन, एक घंटा’ स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा’ स्वच्छता गतिविधि का आयोजन किया गया। परिसर निदेशक प्रो. हंसधर झा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में परिसर के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
स्वच्छता अभियान के दौरान परिसर के मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर लगभग 40 किलोग्राम से अधिक पाउच, पन्नी एवं पॉलिथीन एकत्रित कर उनका उचित निस्तारण किया गया। अभियान का उद्देश्य परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार वर्मा, डॉ. विवेक कुमार सिंह एवं डॉ. प्रवेश जाटव द्वारा किया गया। अभियान में परिसर के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. भारतभूषण मिश्रा, प्रो. सनन्दन त्रिपाठी, प्रो. पवन व्यास, प्रो. अर्चना दुबे, प्रो. विजयपाल कच्छवाह, डॉ. प्रताप, डॉ. योगेश जैन, डॉ.
प्रदीप पांडेय, डॉ. रजनी, श्री सुमित सक्सेना, श्री प्रदीप जोशी, डॉ. वरुण पोखरियाल, डॉ. ललित मोहन पंतोला, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. श्रावणी, श्री अंकुर पाण्डेय सहित एनएसएस स्वयंसेवक नयन परसाई, अमन द्विवेदी, हर्ष अग्निहोत्री, समर्थ व्यास, साक्षी द्विवेदी, आंशिक गुप्ता, गौरी भवानी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
इस स्वच्छता अभियान में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने सक्रिय रूप से श्रमदान करते हुए स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने परिसर को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के उपयोग को कम करने का संकल्प भी लिया।