केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 5 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में टेक्सटाइल क्षेत्र को थ्रस्ट सेक्टर का दर्जा दिया गया है।
एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार देने वाली इकाइयों के लिए विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान है। नवा रायपुर में टेक्सटाइल इकाइयों की स्थापना को गति मिल रही है। केंद्रीय मंत्री ने तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।