व्यापार

केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?

आज के समय में ज्यादातर स्टार्टअप अपना कारोबार बढ़ाने के लिए निवेशकों से फंडिंग लेते हैं, लेकिन केरल की एक बेकरी कंपनी ने बिना बाहरी फंडिंग के ही करोड़ों का कारोबार खड़ा कर दिया.

साल 1986 में शुरू हुई एलीट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड आज देश-विदेश में एक बड़े ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है.

कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 822.55 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व दर्ज किया था.

दरअसल, यह आंकड़ा कंपनी के मुनाफे का नहीं, बल्कि उसकी कुल परिचालन आय का है.

त्रिशूर में शुरू हुई इस कंपनी ने ब्रेड बनाने से अपना सफर शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे इसने केक और दूसरे खाद्य उत्पादों तक अपने कारोबार को फैलाया. आज इसकी मौजूदगी भारत के अलावा कई विदेशों में भी है.

आइए जानते हैं कि आखिर एक छोटी-सी बेकरी कंपनी ने इतने बड़े स्तर पर अपना कारोबार कैसे खड़ा किया.

कैसे हुई एलीट फूड्स की शुरुआत?

एलीट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना साल 1986 में टीआर रघुलाल ने की थी. इस कंपनी की शुरुआत करने के पीछे एक बड़ी वजह अच्छी गुणवत्ता वाली ब्रेड की कमी थी.

अमेरिका से पढ़ाई पूरी करके लौटने के बाद रघुलाल को विदेश जैसी अच्छी ब्रेड भारत में आसानी से नहीं मिल रही थी.

इसी जरूरत को कारोबार के अवसर में बदलते हुए उन्होंने बेकरी शुरू करने का फैसला किया.

उन्होंने ब्रेड बनाने के लिए उस समय के हिसाब से आधुनिक मशीनरी और तकनीक का इस्तेमाल किया, जो भारत में उस समय आम नहीं थी.

शुरुआत में ब्रेड पर ध्यान देने वाली कंपनी ने बाद में केक और दूसरे बेकरी उत्पादों की श्रेणियों में भी कदम रखा.

बेहतर गुणवत्ता वाले आटे की जरूरत को देखते हुए कंपनी ने अपनी मिल भी स्थापित की, जिससे उत्पादन प्रक्रिया को मजबूत बनाने में मदद मिली.

बिना फंडिंग के कैसे बढ़ा कारोबार?

एलीट फूड्स ने शुरुआत में ही बाहरी फंडिंग के बजाय अपने कारोबार और अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों पर ध्यान दिया, जिससे उन्हें बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने में मदद मिली.

ब्रेड से शुरुआत करने के ब

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।