केरल में लिव-इन पार्टनर ने महिला-बच्चे की हत्या की:शव के टुकड़े कर बोरियों में भरकर नदी में फेंके; आरोपी बंगाल से गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केरल के पालक्कड़ में एक महिला और बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हत्या के बाद उसने दोनों के शवों के टुकड़े किए और उन्हें बोरियों में भरकर भवानी नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह कुछ समय से महिला और बच्चे के साथ लिव-इन में रह रहा था।
हालांकि, महिला उसकी पत्नी नहीं थी और बच्चा भी उसका नहीं था। पुलिस ने साफ किया है कि तीनों के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं था। नदी किनारे 2 बोरियों में मिले थे शवों के टुकड़े पुलिस के अनुसार, महिला और बच्चे के शवों के टुकड़े रविवार को अगाली इलाके में चेराकडव के पास भवानी नदी में दो बोरियों के अंदर मिले थे।
नदी का यह हिस्सा उस समय सूखा हुआ था। वहां मवेशी चराने वाले कुछ लोगों ने नदी के किनारे पड़ी दो बोरियां देखीं। बोरियों से तेज बदबू आ रही थी। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुडूर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बोरियों की जांच की। इनके अंदर महिला और बच्चे के शरीर के कटे हुए हिस्से मिले।
शव काफी सड़ चुके थे, पहचान में मुश्किल पुलिस ने बताया कि शवों के टुकड़े काफी ज्यादा सड़ चुके थे। इस वजह से दोनों की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। शवों की स्थिति से यह भी पता चला कि उन्हें कुछ समय पहले वहां फेंका गया था। केरल पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई थी। इसी टीम ने आरोपी को वहां से गिरफ्तार किया।
अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर केरल लाया जाएगा। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि हत्या की असली वजह आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, हाथों की उंगलियां भी काटीं, बॉडी कुत्तों को खिलाने वाला था असम के गुवाहाटी से एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी।
आरोपी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग करके फ्रिज में रख दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं। मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ था जब, वह बॉडी कुत्ते को खिलाने की तैयारी में था, लेकिन तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुला ली। पूरी खबर पढ़ें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
केरल के पालक्कड़ में एक महिला और बच्चे की हत्या के बाद, आरोपी ने शवों को टुकड़े कर बोरियों में भरकर भवानी नदी में फेंक दिया। यह मामला लिव-इन पार्टनर के बीच के रिश्तों और अपराध की गंभीरता को उजागर करता है। खबर की महत्ता इस बात में है कि यह दिखाती है कि घरेलू हिंसा और अनधिकृत रिश्तों में भी अपराध की संभावना रहती है, तथा यह दर्शाती है कि पुलिस की जांच क्षमता और सीमा-पार सहयोग कैसे काम करता है। जनता के लिए यह चेतावनी है कि किसी भी रिश्ते में सुरक्षा और कानूनी जागरूकता आवश्यक है, और ऐसे मामलों में सम
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
इस भयानक घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि जब भी कोई रिश्ते में असमंजस या संघर्ष महसूस करे, तो उसे कानूनी और शांतिपूर्ण मार्ग अपनाना चाहिए—तलाक, मध्यस्थता या पुलिस सहायता। हिंसा कभी समाधान नहीं देती, बल्कि पीड़ितों को और अधिक कष्ट पहुँचाती है। समाज को सहानुभूति और सहनशीलता के मूल्यों पर आधारित होना चाहिए, ताकि ऐसे अत्याचारों को रोका जा सके।